Sunday, May 6, 2018

thumbnail

HOW TO CONTROL KID'S SMARTPHONE IN HINDI

KID'S SMARTPHONE CONTROL

आज बच्चो  मोबाइल एक खिलौना बन गया है। कई बार पेरेंट्स भी बिना सोचें समझें बच्चों को मोबाइल दे देते है, लेकिन पेरेंट्स को बहुत ज्यादा परेशान होने की ज़रुरत नहीं है। बहुत से ऐसे टूल्स और सेटिंग्स है , जिनकी मदद से अपने बच्चो को इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा सेफ रख पायेंगे। यहाँ तक कि उसे कण्ट्रोल भी कर सकते है। 

CUTE KIDS

GOOGLE FAMILY LINK 

IMAGES
गूगल अकॉउंट खोलने के लिए एक खास उम्र का होना ज़रूरी है। अधिकतर देशों में उम्र 13 साल है। स्पेन में 14, साउथ कोरिया में 16 ,और नीदरलैंड में 16 से ज्यादा उम्र के बच्चे ही अकॉउंट खोल सकते है ,लेकिन बच्चे कई बार गलत उम्र दिखाकर अकॉउंट खोल लेते है , लेकिन गूगल के नियम और शर्तों को न मानने पर अकाउंट को बंद भी किया जा सकता है। इसी तरह की परेशानियों को से निपटने के लिए गूगल ने फॅमिली लिंक ( https://families.google.com/familylink/ ) के नाम से एक सर्विस की शुरुआत की है। इसकी मदद से प्री-टीन किड्स के अकाउंट को पेरेंट्स मैनेज कर सकते है। इस सर्विस की मदद से पेरेंट्स बच्चो के पुरे मोबाइल (ANDRIOD ) और अकाउंट को रिमोटली कण्ट्रोल कर पाएंगे। आप ये भी देख सकते है आपका बच्चा क्या सर्च कर रहा है किंतने घंटे यूज़ कर रहा है, रात को डिवाइस पर क्या देखता है। यह फीचर एंड्रॉएड 6.1 के  कुछ डिवाइस को सपोर्ट करेगा। इसके फीचर की बार करे तो बच्चा आपके अनुमति के बिना एप्लीकेशन भी इनस्टॉल नहीं कर सकता। साथ ही , स्क्रीन टाइम भी सेट कर सकते है। इसमे बेड टाइम सेट करने के बाद फ़ोन काम नहीं करेगा। इतना ही नहीं इसमें चाइल्ड फ्रेंडली फ़िल्टर भी लगा सकते है। फॅमिली लिंक 13 साल से काम बच्चो के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि अधिकतर बच्चो की इसी उम्र में फ़ोन चलाने की लत लगती है। 

PLAY STORE PARENTAL CONTROL

PLAY STORE
कई बार बच्चे खुद ही प्ले स्टोर से ऍप्स डाउनलोड कर लेते है। अगर बच्चे गलती से कोई पेड ऍप डाउनलोड कर लें तो पैसे भी काट जाते है। अक्सर ऐसा होता भी है  ऐसे में बच्चो द्वारा ऍप्स डाउनलोड को कण्ट्रोल कर सकते है इसके लिए प्ले स्टोर में इनबिल्ट पैरेंटल कण्ट्रोल का इस्तेमाल कर सकते है इसकी मदद से आप बच्चो द्वारा डॉउनलोडिंग को कण्ट्रोल कर पाएंगे। साथ ही सेफ सर्च फ़िल्टर भी लगा सकते है 

PLAY STORE > SETTINGS > PARENTAL CONTROLS.
PARENTAL OPTION को ऑन कर दे। यहां पर पासवर्ड भी चार अंको का सेट कर सकते है फिर AGE LIMIT और TYPE OF CONTENT सेट कर सकते है है फिर इस सेटिंग्स को सेव कर लीजिये इसके बाद इस सेटिंग्स से बाहर कुछ भी डाउनलोड नहीं कर सकते है। 

CHROME BROWSER PARENTS CONTROL 

CHROME
अधिकतर लोग ANDRIOD फ़ोन यूज़ करने वाले क्रोम का यूज़ ज़रूर करते  है। अगर बच्चो को गलत कंटेंट से रोकना चाहते है तो CHORME ब्राउज़र पर भी सेफ सर्च फ़िल्टर यूज़ कर सकते है। इसके लिए GOOGLE APP>SETTINGS>ACCOUNT AND PRIVACY जाने के बाद सेफ सर्च को एक्टिव कर दीजिये। इसके बाद बच्चो को गलत कंटेंट देखने से रोक सकते है। 

YOUTUBE KIDS 

YOUTUBE KIDS

यूट्यूब का क्रेज आज कल बहुत ही ज्यादा हो गया है  एक बार ज़रूर यूट्यूब पर हर ANDRIOD यूजर ज़रूर विजिट करता है अगर आप बच्चो को मोबाइल दे रहे है तो उसमे YOUTUBE की जगह YOUTUBE KIDS का इस्तेमाल करें। इसके लिए YOUTUBE को डिसएबल करना पड़ेगा। इसमें भी पैरेंटल कण्ट्रोल फीचर आ  गया है इसमें भी यह तय कर सकते है कि बच्चे क्या देखे और क्या न देखें। 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About

Search This Blog

Powered by Blogger.

DEATH PENALTY FOR RAPE

DEATH PENALTY FOR RAPE                         बेटियाँ है....  पहरे लगा दो . फिर सब ज़िम्मेदारी से बच जायेंगे                         ...